फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After mother and her daughter, son also got corona infected, 4793 people got vaccinated in the district

मां-बेटी के बाद बेटा भी कोरोना संक्रमित, जिले में 4793 लोगों ने लगवाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
After mother and her daughter, son also got corona infected, 4793 people got vaccinated in the district
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण का तीन दिन बाद नया केस मिला है। भट्टू में मां व उसकी बेटी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बेटा भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान ये कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि जिले में तीन कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब फिलहाल पांच एक्टिव केस रह गए है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1069 कोरोना सैंपल लिए है। अभी फिलहाल 967 सैंपलो की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 17823 कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसमें से 17335 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 452
45 से 59 साल 1413
18 से 44 साल 2927
महिला महाविद्यालय में लगेगा कोरोना टीकाकरण शिविर
स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में टीकाकरण कैंप लगाएगा। यहां पर बनगांव पीएचसी की टीम स्टाफ और छात्राओ का कोरोनारोधी टीका लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

425326 डोज अब तक लगी
जिले में अब तक 425326 डोज लग चुकी है। इसमें 334429 लोग पहली डोज और 90827 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 184653 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके है।

जिले में कोरोनारोधी टीका अभियान तेजी से चल रहा है। दूसरी डोज के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि पहली और दूसरी डोज के बीच अंतराल पूरा हो गया है तो वह जल्द लगवा लें।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed