{"_id":"670636fefc3ec208910ec226","slug":"after-losing-tohana-seat-devendra-babli-said-jaichands-who-call-bjp-their-mother-stabbed-us-in-back-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: टोहाना सीट से हार के बाद देवेंद्र बबली बोले, भाजपा को मां कहने वाले जयचंदों ने पीठ में छुरा घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: टोहाना सीट से हार के बाद देवेंद्र बबली बोले, भाजपा को मां कहने वाले जयचंदों ने पीठ में छुरा घोंपा
Wed, 09 Oct 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:25 PM IST
सार
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि जनता ने कांग्रेस का विधायक बनाया है, जो पूरे पांच साल विपक्ष में बैठेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद अपना चुनाव मानकर लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ जयचंद लोगों ने भीतरघात किया है।
विज्ञापन
पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोहाना से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने भी पार्टी के ही नेता को जयचंद बताते हुए पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह से 10836 वोटों से हारने के बाद बिना नाम लिए देवेंद्र बबली ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पर निशाना साधा है। भीतरघात के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवेंद्र बबली ने कहा कि कुछ लोगों को टोहाना का विकास रास नहीं आ रहा था। भारतीय जनता पार्टी को मां कहने वाले जयचंदों ने अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए पार्टी की पीठ और सीने में छुरा मारने का काम किया है। उन लोगों ने ढोंग किए। टोहाना क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग और आशीर्वाद दिया है तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। वे टोहाना का विकास रुकने नहीं देंगे और खूब विकास कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन
बबली ने कहा कि जनता ने कांग्रेस का विधायक बनाया है, जो पूरे पांच साल विपक्ष में बैठेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुद अपना चुनाव मानकर लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ जयचंद लोगों ने भीतरघात किया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सब देखा है, पार्टी हाईकमान अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा। बबली ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है, प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री नायब सैनी दूसरी बार शपथ लेंगे।
विज्ञापन