फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After flood in Jakhal, broken embankments and broken roads are inviting accidents

Fatehabad News: जाखल में बाढ़ के बाद टूटे तटबंध व टूटी सड़कें दे रही हादसों को न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
After flood in Jakhal, broken embankments and broken roads are inviting accidents
जाखल। बाढ़ के कारण घग्गर के टूटे तटबंध व सड़कें अब हादसों का कारण बने हुए हैं। जाखल के कई गांवों में सड़कें टूटकर बिखर गई हैं और यहां से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। इसके अलावा घग्गर के तटबंध मजबूत न होने के कारण भी ग्रामीण परेशान दिखाई दे रहे हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन ने इसके लिए सरकार से मांग की है कि सड़कों की मरम्मत तुरंत की जाए, साथ ही किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए।पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन के जाखल खंड प्रधान लाभ सिंह उदयपुर ने बताया कि एसडीएम टोहाना ने उनसे खुले तटबंधों की मूवी मांगी थी ताकि प्रशासन वहां साधन जुटाकर तटबंधों को बंद करने का काम कर सके, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है। किसान नेता ने प्रशासन को आगाह किया कि अगर घग्गर के तटबंध किसानों को ही बंद करने पड़े तो वो नेता या प्रशासन को गांवों में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतर चुका है। प्रशासन को जाखल-टोहाना आने जाने वाले सभी रास्ते दुरस्त करने शुरू कर देने चाहिएं। किसान नेता ने बताया कि जाखल गांव व तलवाड़ा ,नड़ैल कासिमपुर, जाखल के बीच रास्तों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। स्कूली बसें भी इन खतरनाक रास्तों से गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण किसानों के बोर भी बैठ गए हैं, जिस कारण वह आगे खेतों में सिंचाई नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed