फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After finishing duty in the evening, some clerks are becoming teachers and some secretaries

Fatehabad News: शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद सचिव तो कोई क्लर्क बन रहा है शिक्षक

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
After finishing duty in the evening, some clerks are becoming teachers and some secretaries
गांव ​भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते
फतेहाबाद। सरकारी नौकरी पाकर अपने मुकाम को हासिल करने के बाद साथी युवाओं के सपनों को साकार करवाने के लिए शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद सचिव तो कोई क्लर्क शिक्षक बन रहा है। शाम 4 बजे के बाद निजी स्कूल की गैलरी में 60 से ज्यादा युवाओं की क्लास शुरू हो जाती है और वहां पर सचिव, क्लर्क तो कोई ग्रुप डी में लगा युवा दूसरे साथियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को पढ़ाने को लेकर शेड्यूल तय किया गया है। 40 मिनट तक अलग-अलग विषयों की क्लास लगाई जाती हैं। यही नहीं रात को सोशल मीडिया पर बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में क्विज भी करवाई जाती है। इन युवाओं ने साथियों को पढ़ाने की प्रेरणा पीएनबी फतेहाबाद में ब्रांच मैनेजर सुनील रायका से ली है। सुनील रायका मिशन बुनियाद के तहत पिछले करीब 10 साल से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। उनके द्वारा करवाई गई तैयारियों से करीब 100 से ज्यादा युवा नौकरी भी लग चुके हैं।
विज्ञापन


-



रिजनिंग की तैयारी करवाते है क्लर्क मोहित (फोटो 14)

गांव भिरड़ाना निवासी मोहित ने बताया कि वह सीएचसी भट्टूकलां में क्लर्क के पद पर तैनात है। शाम को वह ड्यूटी के बाद खाना खाकर सीधा स्कूल में पहुंचता है। वहां पर वह मिशन बुनियाद के साथ जुड़े युवाओं को रिजनिंग (तर्क क्षमता) की तैयारी करवाते हैं। पहले वह ग्रुप डी में लगा था और अब उसका चयन क्लर्क में हो गया है। वह खुद यहीं तैयारी करके आगे निकला है, तो फर्ज है कि दूसरे साथियों को भी आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




-गणित पढ़ाते हैं ग्राम सचिव अमित (फोटो 27)

जाखल में ग्राम सचिव के पद पर तैनात अमित बताते हैं कि वह शाम को साढ़े 5 बजे स्कूल में पहुंचता है। वह वहां पर पढ़ने के लिए आने वाले करीब 60 युवाओं को गणित विषय की तैयारी करवाते हैं। अमित का कहना है कि वह पहले ग्रुप डी और फिर क्लर्क की नौकरी लग चुका है और अब ग्राम सचिव के पद पर तैनात है। बैंक मैनेजर सुनील रायका खुद यहां पर ड्यूटी के बाद पढ़ाते हैं। उनसे पढ़कर ही उसने यह मुकाम हासिल किया है।

-प्रीति शुरू करती हैं पढ़ाना (फोटो 00)

राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी माजरा में क्लर्क के पद पर तैनात प्रीति शाम 4 बजे क्लास में पहुंच जाती हैं। प्रीति यहां पर विद्यार्थियों को जियोग्राफी विषय पढ़ाती है। प्रीति बताती है कि करीब 40 मिनट तक वह इस विषय की तैयारी करवाती है।



-एक घंटा पढ़ाते है ग्राम सचिव मनोज (फोटो 15)

मिशन एजुकेशन से जुड़े युवाओं को रोजाना ड्यूटी के बाद ग्राम सचिव मनोज गणित की तैयारी करवाते हैं। मनोज का कहना है कि वह ड्यूटी के बाद शाम को रोजाना क्लास लेते हैं। और इसके बाद युवाओं के मन में गणित को लेकर जो प्रश्न होते है उनका समाधान करवाया जाता है।


-मैनेजर सुनील रायका रविवार को लेते हैं टेस्ट

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर सुनील रायका ने मिशन एजुकेशन की शुरुआत की। उनसे पढ़कर 100 से ज्यादा युवा अलग-अलग पदों पर नौकरी लग चुके हैं। मैनेजर सुनील रविवार सुबह 9 बजे इन युवाओं की परीक्षा लेते हैं और इसके बाद परिणाम पर समीक्षा करते हैं।

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

गांव भिरड़ाना के स्कूल में मिशन एजुकेशन के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed