{"_id":"64aeee0213c6a2ec3f099b1e","slug":"after-catching-75-monkeys-from-the-city-the-team-left-for-the-forest-of-ferozepur-jhirka-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2119-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर से 75 बंदर पकड़ कर फिरोजपुर झिरका के जंगल छोड़ने रवाना हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर से 75 बंदर पकड़ कर फिरोजपुर झिरका के जंगल छोड़ने रवाना हुई टीम
विज्ञापन
फतेहाबाद में मथुरा से आई टीम द्वारा पकड़े गए बंदर
फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला, बीमा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों से मथुरा से आई टीम 75 बंदर पकड़ चुकी है। बुधवार सुबह पकड़े गए बंदरों को फिरोजपुर झिरका के जंगल में छोड़ने के लिए टीम रवाना हुई। यहां पर वीडियोग्राफी के साथ बंदरों को छोड़ा जाएगा। देर शाम तक बंदर फिरोजपुर झिरका के जंगल में नहीं छोड़े गए थे।
ठेकेदार के मुताबिक शहर के अभी कई हिस्सों में बंदर हैं। तीसरे चरण में अब इन बंदरों को पकड़ा जाएगा। पहले चरण में 85 बंदर पकड़े गए थे, जिन्हें फिरोजपुर झिरका के जंगल में छोड़ा गया था। लेकिन इसके बाद टीम चली गई थी और नहीं लौटी थी। करीब डेढ़ माह तक शहर फतेहाबाद में बंदरों को पकड़ने का अभियान बंद रहा। वार्ड नंबर 12 और आसपास क्षेत्र के कॉलोनी के लोगों के विरोध और धरना देने के बाद एजेंसी ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया था।
2150 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से होगा भुगतान
नगर परिषद ने शहर में से बंदरों को पकड़ने के लिए एजेंसी को ठेका दे रखा था। नगर परिषद एजेंसी को 2150 रुपये प्रति बंदर के हिसाब से भुगतान करेगी। अब तक शहर में से 160 बंदर पकड़े जा चुके हैं। नगर परिषद ने 300 बंदर पकड़ने की वन्य जीव प्राणी विभाग से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
कोट
शहर में से 75 बंदरों को पकड़ कर छोड़ने के लिए टीम गई हुई है। बंदरों को छोड़ने की वीडियोग्राफी व लोकेशन टीम को भेजनी होगी। बंदरों को पकड़ने का तीसरा चरण भी जल्द शुरू होगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद