फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After 12 hours of hard work, the broken Hisar Ghaggar drain was repaired

Fatehabad News: जांडवाला में टूटी ड्रेन को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बांधा

Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
After 12 hours of hard work, the broken Hisar Ghaggar drain was repaired
गांव जांडवाला बागड़ के समीप टुटी ड्रेन को मशीन के जरिए ठीक करते हुए ग्रामीण स्त्रोत ग्रामीण
भट्टू कलां। गांव जांडवाला में शाहपुरिया रोड पर रविवार रात टूटी हिसार-घग्गर ड्रेन को कड़ी मशक्कत से 12 घंटे बाद बांध दिया गया। सारी रात ग्रामीण और डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ड्रेन को बांधने में लगे रहे। सुबह करीब 7 बजे खेतों की तरफ जा रहे पानी को रोका जा सका।
विज्ञापन


ग्रामीण बंधे को और मजबूती देने में जुटे हुए हैं। ड्रेन टूटने से उसमें 35-40 फीट की दरार हो गई। इससे निकले पानी से साथ लगते 800 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ड्रेन टूटने की सूचना पाकर रात को ही एसडीएम राजेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एनके भोला व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मशीन मुहैया करवाई गईं।
विज्ञापन


रात में ही ग्रामीण व डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस वेलफेयर के सेवादार ड्रेन बांधने में जुट गए। करीब 200 से अधिक ग्रामीणों व डेरे के सेवादारों ने मिलकर मिट्टी के कट्टों, लोहे की जालियों व पॉलिथीन से पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया। रात को अंधेरा होने के कारण थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ी। करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण पानी रोकने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

प्रशासन को चेताया था, फिर भी नहीं जागे अधिकारी

गांव जांडवाला के सरपंच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को बार-बार चेताने के बावजूद हिसार घग्गर ड्रेन भट्टू क्षेत्र में दूसरी बार टूटी है। फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और किसान सभा के सदस्यों ने भी डीसी को ज्ञापन सौंपकर ड्रेन में दलदल होने से इसकी कमजोरी के बारे में अवगत करवाया था, मगर प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। विधायक ने तो सीएम को ट्वीट कर प्रशासन की शिकायत भी की थी।




-

पुलिस भी बनी मददगार

ड्रेन टूटने की सूचना मिलने पर थाना भट्टू कलां के एसएचओ उपनिरीक्षक राधेश्याम स्वयं अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। एसएचओ राधेश्याम ने तुरंत समाज सेवा संगठन के सेवादारों से संपर्क साधा और ग्रामीणों के साथ मिलकर ड्रेन को बांधने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। पुलिसकर्मी, ग्रामीण और सेवादार पूरी रात बोरियों, मिट्टी और अन्य साधनों की मदद से नाले के टूटे हिस्से को बंद करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed