फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   after 10 years navratra will be celebrate 10 days

15 साल बाद दस दिन के होंगे शारदीय नवरात्र

Sun, 11 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
इतना ही नहीं, इस बार नवरात्रों में चित्रा नक्षत्र वैद्यति योग भी बन रहा
विज्ञापन
है। जिसके प्रभाव से नवरात्रों में की गई देवी आराधना सुख-समृद्धि, लक्ष्मी और वैभव बढ़ाती है। इसलिए इस बार नवरात्र पूरी श्रद्धा से मनाइए।

13 से 22 अक्तूबर तक होंगे नवरात्र
शारदीय नवरात्र मंगलवार 13 अक्तूबर से शुरू होकर 22 अक्तूबर तक जारी रहेंगे। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य संचालक सचिन शास्त्री का कहना है कि श्राद्ध का कम होना और नवरात्र का एक दिन बढ़ना हमेशा से ही शुभ संकेत होता है।

सचिन शास्त्री का ये भी कहना था कि ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। पिछली बार तकरीबन साल 2000 में ये संयोग आया था।

आस्था पर भारी पड़ेगी महंगाई
इस बार नवरात्र के दिनों में भक्तों को महंगाई डायन से भी दो दो हाथ करने पड़ेंगे। नवरात्र के व्रत में मुख्य तौर पर इस्तेमाल होने वाला सिंघाड़े एवं कुट्टू के आटे के रेट काफी बढ़ गए हैं। इसके अलावा पूजन सामग्री के दामों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

वस्तुएं                   पिछली बार रेट        इस बार रेट

कुट्टू का आटा        80 रुपये प्रति किलो        100 रुपये प्रति किलो
सिंघाड़े का आटा    180 रुपये प्रति किलो        320 रुपये प्रति किलो
माता की चुनरी    10 से 15 रुपये प्रति नग    25 से 35 रुपये प्रति नग
पूजा की थाली        50 से शुरू               80 से शुरू
विज्ञापन




व्रत के दिनों में इनका रखेंगे ध्यान तो सेहत भी रहेगी बलवान
1. सिर्फ नींबू पानी के भरोसे व्रत न रखें।
2. कुट्टू एवं सिंघाड़े का ताजा आटा ही इस्तेमाल करें।
3. खाने में साबूदाने की खीर या खिचड़ी अवश्य इस्तेमाल करें।
4. लो-फैट खाने पर दें जोर, इससे व्रत में ज्यादा भारीपन महसूस नहीं होगा।
5. व्रत में कमजोरी से बचने को आलू एवं पेय पदार्थ थोड़ा-थोड़ा अवश्य लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed