फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aerial firing entered the house, police registered a case and started investigation

घर में घुसकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing entered the house, police registered a case and started investigation
रतिया। गांव खुंडन के एक किसान ने कुछ लोगों पर उसके घर पर हमला करने, फायरिंग करने व शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हवाई फायरिंग करने, आर्म्स एक्ट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव खुंडन निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि उसने पंजाब के गांव फूस मंडी निवासी एक व्यक्ति की गांव खुंडन में मौजूद 7 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है। शिकायत में कुलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जब वह खेत में काम कर रहा था तो जमीन के मालिक के पुत्र के साथ खेत में ट्यूवबेल को लेकर उसका विवाद हो गया बाद में वह अपने घर चला गया, लेकिन मंगलवार देर रात को जमीन मालिक व उसका पुत्र 3 गाड़ियों में सवार होकर अपने दर्जनों साथियों के साथ उसके घर के सामने आ गया और फायरिंग कर घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुस आया और घर में भी हवाई फायरिंग कर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले साथ ही घर के अंदर मौजूद लोगों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर जब गांववासी उसके घर की तरफ आने लगे तो हमलावर लोग फरार हो गए। कुलबीर सिंह ने घर में घुसकर हमला करने और फायरिंग करने के मामले में नागपुर पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। इस बारे में जब सदर थाना प्रभारी हरफूल सिंह से बात की गई उन्होंने बताया कि गांव खुंडन में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई है कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर हवाई फायरिंग की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है साथ ही घर में खिड़कियों के शीशे भी तोड़ डाले। शिकायत के आधार पर घर में घुसकर हवाई फायरिंग करने वाले लोगों व उनके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हवाई फायरिंग करने, जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed