फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Adopt a TB patient, DC will honor the donor by giving him a certificate of honour.

Fatehabad News: टीबी मरीज को लीजिए गोद, डोनर को सम्मान पत्र देकर डीसी करेंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Adopt a TB patient, DC will honor the donor by giving him a certificate of honour.
फतेहाबाद। प्रशासन ने जिले को टीबी मुक्त करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। टीबी मरीजों को गोद लेने वाले लोगों को अब उपायुक्त प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे। टीबी मरीजों को गोद लेने वाले 100 लोगों को डीसी सोमवार को सम्मानित भी करेंगे। ये कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फतेहाबाद द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठन व जेआरसी टीम के सहयोग से होगा।रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्यामसुंदर ने बताया कि डोनर टीबी मरीजों को जब तक दवाई चलेगी, तब तक प्रोटीन किट उपलब्ध करवाएंगे। जिले में वर्ष 2022 में टीबी के 2216 मरीज मिले थे। जिले में टीबी मुक्त अभियान के लिए अभी तक लगभग 100 डोनर बन चुके हैं। इन सभी डोनरों को जिला उपायुक्त सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी करेंगें। उन्होंने बताया कि जिले में जहां भी कहीं कोई टीबी प्रभावित व्यक्ति है तो उसकी सूचना, नाम, मोबाइल नंबर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फतेहाबाद को उपलब्ध करवा सकते हैं, जिससे की हर महीनें उन्हें प्रोटीन किट सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न माध्यमों से 50 से अधिक टीबी प्रभावित मरीजों की सूची मिल चुकी है और उनके लिए प्रोटीन किट भी तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में टीबी के जिले में ये मिले मरीज
क्षेत्र टीबी मरीज मिले
फतेहाबाद 640
भट्टू 374
भूना 366
रतिया 410
टोहाना 732
------------
ये हैं टीबी बीमारी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
- रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
- बुखार आना, थकावट होना
- वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत होना

एमटीबी जीवाणु के कारण होती है टीबी
चिकित्सकों के मुताबिक क्षय रोग यानि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस जीवाणु के कारण होता है। रोगाणु हवा के माध्यम से फैलते हैं और आमतौर पर फेफड़ों को संक्रमित करते हैं, लेकिन शरीर के अन्य भागों को भी संक्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुरुष सबसे ज्यादा टीबी शिकार, 34 फीसदी महिलाएं मिलीं संक्रमित
जिले की लैब में वर्ष 2022 में जांच के दौरान 2286 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे ज्यादा पुरुष मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1495 पुरुष तो 791 महिलाओं में टीबी बीमारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर है। टीमें फील्ड में जाकर लगाकर लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों से भी अपील है कि अगर लक्षण मिलते हैं तो जांच जरूर करवाएं। अस्पतालों में टीबी की जांच निशुल्क है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
------
फोटो नंबर 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed