फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Adolescents in the age group of 15 to 18 will be vaccinated at 29 centers from today

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का आज से 29 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Adolescents in the age group of 15 to 18 will be vaccinated at 29 centers from today
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर भी शामिल होने जा रहे हैं। किशोरों को भी कोवाक्सिन की पहली डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों के टीकाकरण को लेकर जिले में 29 सेंटर बनाए हैं। यहां पर किशोरों को कोवाक्सिन की पहली डोज लगाई जाएगी। इन्हें सिर्फ अस्पतालों में बनाए गए सेंटर ही डोज लगेगी। इसके अलावा कोवाक्सिन के लिए अलग से सेशन बनाए जाएंगे। यहां पर 15 आयु वर्ग के ऊपर के लोग कोवाक्सिन लगवा सकेंगे। जिले में करीब 42 हजार किशोरों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि अस्पताल से बाहर मोबाइल टीम 15 से 18 आयु वर्ग को टीकाकरण नहीं करेगी। सिर्फ उन्हीं जगहों पर टीकाकरण होगा, जहां पर डॉक्टर तैनात होंगे ताकि कोई दुष्प्रभाव आने पर उपचार दिया जा सके। कोरोना से बचाव के वैक्सीन की जिले में कमी नहीं है। फिलहाल जिले में 30 हजार कोवाक्सिन और 35 हजार कोविशील्ड की डोज स्टॉक में है। अब हाल ही में जिले को 15 हजार डोज कोविशील्ड की मिली है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 50 हजार डोज कोवाक्सिन की डिमांड कर रखी है।
विज्ञापन

15 से 18 आयु वर्ग के लोग यहां लगवा सकते है टीका
अस्पताल संख्या
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद : 1
उप नागरिक अस्पताल टोहाना : 1
पॉलीक्लीनिक : 1
सीएचसी : 5
अर्बन पीएचीएसी : 3
पीएचसी : 18
रविवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 313
45 से 59 साल 898
18 से 44 साल 3241
जिले में अब तक हो चुका टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4789 4727
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2410 2008
60 साल से ऊपर 81845 58191
45 से 59 साल 138679 105326
18 से 44 साल 378360 218501
भूना में महिला मिली कोरोना संक्रमित, चार मामले सक्रिय
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिले में चार दिनों में चार कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। रविवार को जिले में भूना क्षेत्र निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला का रैंडम सैंपल लिया गया था, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है। इसमें फिलहाल एक मरीज अस्पताल में दाखिल है अन्य होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा से आए युवक के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग ने कनाडा से आए युवक का कोरोना सैंपल लिया था, जो कि पॉजिटिव मिला था। इसके बाद परिवार के चार सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राहत की बात है कि चारों के सैंपल रिपोर्ट निगेटिव है।

कोट
किशोरों के टीकाकरण को लेकर तैयारी कर ली गई है। जिले के 29 सेंटरों पर टीकाकरण होगा। किशोरों को कोवाक्सिन डोज लगाई जानी है और ये सिर्फ अस्पताल में बनाए गए सेंटर पर ही लगेगी।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed