{"_id":"6ae631e875aa3e21a608771a","slug":"admit-cards-for-the-jawahar-navodaya-vidyalaya-selection-test-have-been-released-the-exam-will-be-held-on-the-28th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163958-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 28 को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 28 को होगी परीक्षा
Sat, 31 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय।
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी कर दिए गए हैं। यह चयन परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) तथा वैध पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/ तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिले में परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला के सभी छह खंडों में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2351 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
-- --
परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
उन्होंने बताया कि भट्टू कलां खंड में बालाजी पब्लिक स्कूल तथा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू कलां को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। भूना खंड में ढाणी सांचला रोड स्थित न्यू सनराइज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा नाढोड़ी रोड स्थित विश्वास नव शारदा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा आयोजित होगी।
- फतेहाबाद खंड में बीघड़ रोड स्थित एसबीपी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल तथा सतीश काॅलोनी स्थित अपेक्स पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जाखल खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी में परीक्षा होगी।
- रतिया खंड में टोहाना रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल तथा मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं टोहाना खंड में डांगरा रोड स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल तथा बस स्टैंड के नजदीक स्थित केएम सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा आयोजित की जाएगी।