फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Admission of students stopped, not getting SLC

Fatehabad News: छात्रों के दाखिले रुके, नहीं मिल रही एसएलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Admission of students stopped, not getting SLC
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में दाखिले को लेकर बनाया गया डेस्क।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू करने से जिले के लाखों विद्यार्थियों के दाखिले पर संकट खड़ा हो गया है। शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल दाखिले के लिए बंद कर रखा है। इसके चलते विद्यार्थी सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को न ही स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) मिल रही है। यहां तक कि विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट भी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर एमआईएस पोर्टल एक अप्रैल से शुरू करना था, लेकिन पहले 5 अप्रैल तारीख दी गई और अब 10 अप्रैल कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करवाई जा रही है और उनसे ट्रांसफर को लेकर विकल्प लिया जा रहा है। एमआईएस पोर्टल पर लोड कम करने के लिए विभाग ने दाखिला प्रक्रिया का पोर्टल ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन दर्ज होता है विद्यार्थी का दाखिला
सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला एमआईएस पोर्टल पर दर्ज होता है। विद्यार्थी का आधार कार्ड नंबर दर्ज किया जाता है। विद्यार्थी को एमआईएस पोर्टल पर ही अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया जाता है। इसके अलावा स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट भी विद्यार्थी को ऑनलाइन ही जारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादले के चक्कर में गुरुजी दाखिले बढ़ाने से पीछे हटे
शिक्षा का नया सत्र शुरू होते ही शिक्षा विभाग प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले की तैयारी में जुट गया है। जिले में 1945 जेबीटी, 1518 पीजीटी और 941 टीजीटी है। इन शिक्षकों के तबादले होने हैं। तबादलों का असर दाखिलों पर भी पड़ रहा है। नए दाखिलों को लेकर शिक्षक रूचि नहीं ले रहे है। इसके अलावा न ही शिक्षा विभाग के अफसर फील्ड में निकल रहे हैं। इसके चलते सरकारी स्कूलों में दाखिले कम हो सकते हैं।
मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले के लिए ये देनी होगी मासिक फीस
कक्षा फीस
1 से 3 200
4 से 5 250
6 से 8 300
9 से 10 400
11 से 12 500
क्या बोले अभिभावक
बेटे का दाखिला को लेकर दूसरे निजी स्कूल में गए थे लेकिन दाखिला नहीं हुआ है। हालांकि विद्यार्थी का अस्थाई रूप से दाखिला हो गया है। पहले वाले स्कूल से एसएलसी मांगी है जो कि नहीं मिली है।
-ज्योति रानी, अभिभावक

गांव के सरकारी स्कूल में बेटे का पहली कक्षा में दाखिला करवाना है लेकिन नहीं हुआ है। स्कूल के शिक्षक कह रहे है कि पोर्टल बंद है। दस्तावेज ले लिए है लेकिन दाखिला नहीं हुआ है।
-सर्वेश कुमार, अभिभावक गांव अहरवां

मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले की फीस और मासिक फीस नहीं ली जानी चाहिए। फीस न लेकर दाखिला दिया जाए। अपने बच्चों को मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ाना चाहता है लेकिन फीस न होने के चलते नहीं करवा पा रहा है। पीपीपी में भी त्रुटि है जो कि ठीक नहीं हो पा रही है।

-रमेश कुमार, अभिभावक, फतेहाबाद।
कोट
एमआईएस पोर्ट ल पर दाखिला प्रक्रिया बंद होने से परेशानी आ रही है। 10 अप्रैल से पोर्टल शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अभिभावक दाखिले को लेकर अगर कोई शिकायत है तो बीईओ को शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed