फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration's bulldozer ran on the illegal colony spread over two acres on Tohana Road

Fatehabad News: टोहाना रोड पर दो एकड़ में काटी अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on the illegal colony spread over two acres on Tohana Road
भूना में टोहाना रोड पर अवैध कॉलोनी में मिट्टी की सड़कें पर चलता बुलडोजर
भूना। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने शुक्रवार को टोहाना रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। मातुराम कॉलोनी के पीछे दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाया गया। इंस्पेक्टर पुष्पा, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, अंकित कुमार और सहायक सुरेश कुमार की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मिट्टी भरकर बनाए गए रास्तों को उखाड़ दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। दरअसल, टोहाना रोड पर दो और अवैध कॉलोनियां भी कागजों में काटी जा चुकी हैं। कॉलोनाइजर रंगीन नक्शे और प्लॉट साइज दिखाकर लोगों को लुभा रहे हैं। जिला नगर योजनाकार अधिकारी अंजू दूहन ने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मकान बनाने के लिए जमीन खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय फतेहाबाद से जानकारी लेना जरूरी है। वैध और अवैध कॉलोनी की पहचान किए बिना निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शहर में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। अगर निर्माण किया गया तो उसे तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विदेशी पौधे लगाकर लोगों को लुभाने की कोशिश

टोहाना रोड की इस अवैध कॉलोनी में मिट्टी की सड़कों के साथ विदेशी पौधे लगाए गए थे। इसमें करीब 56 प्लॉट काटे गए थे। बिजली, पानी और सीवरेज की सुविधाओं को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। डीटीपी अंजू दूहन ने बताया कि विभाग की टीम लगातार अवैध कॉलोनियों पर नजर रख रही है। जैसे ही टोहाना रोड पर दो एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की गई, तुरंत बुलडोजर चलाया गया।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट बोले- शांतिपूर्ण कार्रवाई हुई

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि डीटीपी विभाग की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़कों को नष्ट किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसलिए कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed