फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration should take strict action along with awareness to curb stubble burning

Fatehabad News: पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी बरतें प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Administration should take strict action along with awareness to curb stubble burning
डीसी, एडीसी व सीटीएम के साथ बैठक करते पर्यावरण विभाग के निदेशक प्रदीप कुमार।
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने के मामले बढ़ने के बाद पर्यावरण विभाग के निदेशक, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार जायजा लेने के लिए फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने डीसी कार्यालय में डीसी अजय तोमर, एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, जिला परिषद के सीईओ अजय चोपड़ा और सीटीएम सुरेश कुमार के साथ बैठक की।बैठक में निदेशक ने निर्देश दिए कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरतें। प्रदीप कुमार ने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाना जरूरी है। जिले में पराली जलाने की घटनाएं न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ग्राम स्तर पर गठित कमेटियों को सक्रिय रखें और उन्हें लगातार निगरानी के आदेश दें। गांव स्तर पर गठित कमेटियां एक्टिव होंगी तो किसानों में जागरूकता भी आएगी और पराली जलाने की घटनाएं नहीं घटेंगी।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में चल रही कटाई, वहां विशेष निगरानी करें
निदेशक ने कहा कि जहां कटाई का कार्य चल रहा है, उस क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए। संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण भी करें। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान बारे अवगत करवाए। क्षेत्र में पटवारी, ग्राम सचिव को सक्रिय रखे। जन प्रतिनिधि और नंबरदारों को भी पराली प्रबंधन कार्यों में शामिल किया जाए और गांव में किसी प्रकार की कोई घटना होने पर उनसे तुरंत सूचना लें। प्रदीप कुमार ने कहा कि जहां पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आती है तो वहां प्रशासन सख्ती बरतें। पराली जलाने के मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई बनती है, वह की जाए।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों को किया गया है निलंबित
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने निदेशक को बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां गठित की हुई है। इन कमेटियों को निगरानी के आदेश दिए गए हैं। कुछ कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया है। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन करने बारे जागरूक किया गया है। कृषि विभाग सहित दूसरे विभागों को पराली प्रबंधन के यंत्रों बारे किसानों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। कृषि विभाग किसानों के साथ तालमेल बना रहा है, जिन्हें कृषि उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed