फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration removed barricades from Fatehabad-Tohana road

Fatehabad News: प्रशासन ने फतेहाबाद-टोहाना रोड से हटाए बैरिकेड्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Administration removed barricades from Fatehabad-Tohana road
फतेहाबाद। आखिरकार 23 दिनों के बाद फतेहाबाद से वाया रतिया टोहाना स्टेट हाईवे को खोल दिया गया है। अब लोगों को लिंक मार्गों से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह मार्ग वीरवार तक पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। मंगलवार को जहां इस मार्ग से लोहे की कीलें व ग्रीस को हटाया गया था, वहीं बुधवार को प्रशासन ने युद्धस्तर पर दो जेसीबी के माध्यम से रंगोई नाले पर लगाए गए सीमेंट व लोहे के बैरिकेड्स को हटवा दिया। साथ ही इस मार्ग पर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए खोदी गई खाई को भी पाट दिया। टोहाना में भी पंजाब से लगने वाले दो छोटे मार्गों को खोल दिया गया है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते प्रशासन ने पहले जहां पंजाब के साथ लगते मुख्य मार्गों को बंद कर दिया था वहीं 13 फरवरी को रतिया से फतेहाबाद की ओर दिल्ली के लिए कूच करने वाले भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों को रोकने के लिए फतेहाबाद के गांव अयाल्की के पास स्थित रंगोई नाले पर सीमेंट व लोहे के बड़े-बड़े ौबैरिकेड्स लगा दिए थे। साथ ही किसानों को रोकने के लिए सड़क को तोड़कर 8 फुट की खाई खोद दी थी और साथ ही रास्ते पर ग्रीस तक बिछा दी थी। अब प्रशासन ने इस मार्ग को खोल दिया है। मंगलवार रात से ही यहां पर प्रशासन ने नुकीली कीलों को हटाने के बाद सड़क पर डाली गई ग्रीस को हटा दिया था। इसके बाद कंटीले तारों को भी हटा दिया।
विज्ञापन


लोगों को आवागमन मेंं होगी सुविधा
फतेहाबाद से वाया रतिया से लेकर टोहाना तक इस स्टेट मार्ग का प्रयोग काफी लोग करते हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन रोडवेज की 22 व 44 निजी बसों का आवागमन होता है। यह बसें जहां फतेहाबाद से वाया रतिया टोहाना के लिए सीधी जाती हैं, वहीं कई बसें गांवों से होकर निकलती हैं। करीब 7 से 8 हजार लोग प्रतिदिन बसों में सफर करते हैं। इसके अलावा निजी वाहनों व आसपास के गांवों के लोगों का भी इस मुख्य मार्ग पर आवागमन रहता है। पहले लोगों को वाया ढाणी ठोबा व वाया धिड़ होकर रतिया व टोहाना के लिए जाना पड़ रहा था, जिससे उनको लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। रास्ता खुलने से अब उनको राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोहाना में भी खोले दो मार्ग
प्रशासन ने बुधवार को टोहाना में गांव सिंबलवाला से पंजाब व मनियाना से पंजाब जाने वाले रास्ते को भी खोल दिया है। हालांकि पंजाब से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग फतेहाबाद के गांव हांसपुर, रतिया के रोझांवाली व टोहाना के नेशनल हाइवे-148 बी पर अभी तक नाकों को नहीं खोला गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 1 या 2 दिन में यहां से भी बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे।


कोट
प्रशासनिक आदेशों के बाद अयाल्की के पास लगाए गए नाके को हटा दिया गया है। यहां से अब वाहनों का आवागमन हो सकेगा। बुधवार को यहां से सभी बैरिकेड्स हटाकर यहां पर खोदे गए गड्ढे को भी भर दिया गया है।

जयपाल सिंह, डीएसपी फतेहाबाद।

कोट
फतेहाबाद से वाया रतिया होकर टोहाना जाने वाले मार्ग को खोल दिया गया है। रोडवेज की 22 व 44 निजी बसों का इस रूट पर आवागमन होता है। इन बसों के संचालन की तैयारी आरंभ कर दी गई है, लेकिन अभी भी पंजाब के बुढ़लाडा व सरदूलगढ़ तथा वाया पंजाब होकर कटरा व चंडीगढ़ की बसों का आवागमन नहीं हो पा रहा है।
रामसिंह, डिपो इंचार्ज, फतेहाबाद मुख्य बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed