फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Adding feeders in Bhuna increased the load, deepening the power crisis, and people were troubled by the power cuts

Fatehabad News: भूना में फीडर जोड़ने से बढ़ा लोड, बिजली संकट गहराया, कटौती से लोग हुए परेशान

Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Adding feeders in Bhuna increased the load, deepening the power crisis, and people were troubled by the power cuts
भूना। कनिष्ठ अभियंता से लेकर उप मंडल अभियंता तक ने बिजली लाइनों में बदलाव कर स्थायी समाधान के ल
भूना। क्षेत्र में 220 केवी सब स्टेशन सिंथला से शहर भूना के फीडर नंबर 1 व 2 की बिजली सप्लाई को बड़े औद्योगिक इकाइयों और ग्रामीण क्षेत्र के साथ जोड़ने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। पिछले कई दिनों से लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं जिससे आम उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कनिष्ठ अभियंता से लेकर उप मंडल अभियंता तक ने बिजली लाइनों में बदलाव कर स्थायी समाधान के लिए एस्टीमेट तैयार किए थे लेकिन कार्यकारी अभियंता ने इन प्रस्तावों पर आपत्ति लगाकर रद्द कर दिया। ऐसे में जहां एक ओर स्थानीय अधिकारी समाधान निकालने में जुटे हैं वहीं उच्च अधिकारी की आपत्तियों के चलते सुधार कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खामियाजा शहर के फीडर 1 व 2 से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि फीडरों पर अचानक बढ़े लोड के कारण वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। जर्जर तारों के चलते सप्लाई अनियमित हो गई है। बार-बार ट्रिपिंग और कटौती ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

नियमित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग

नगर पालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी ने बिजली निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों ने बड़े उद्योगों और ग्रामीण क्षेत्र को शहरी फीडर से जोड़ दिया है। इससे शहर के उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच कराने और शहर के लिए अलग व नियमित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


-

बिजली समाधान के लिए कई बार एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए कार्यकारी अभियंता टोहाना के पास भेजे जा चुके हैं। इन पर आपत्ति लगाई जा चुकी है उनको दूर करके पुनः एस्टीमेट भेजा जाएगा।

- कुलदीप सिंह, कार्यवाहक एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed