फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ADC said to Sangharsh Samiti - one lakh bags of DAP will come to the district by November 20

संघर्ष समिति से एडीसी बोले- 20 नवंबर तक जिले में आएंगे डीएपी के एक लाख बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
ADC said to Sangharsh Samiti - one lakh bags of DAP will come to the district by November 20
रतिया में डीएपी लेने के लिए निजी विक्रेता की दुकान पर लगी किसानों की लाइन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया। जिले में डीएपी की किल्लत से अभी भी किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भूना में जहां किसानों ने हंगामा किया। वहीं, रतिया में भी डीएपी लेने आए किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने लाइन लगवाकर व्यवस्था बनवाई। उधर, किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीएपी की कमी को लेकर पहले एडीसी अजय चोपड़ा और फिर डीसी महावीर कौशिक से मुलाकात की। एडीसी ने समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि 20 नवंबर तक डीएपी के जिले में एक लाख बैग आएंगे। इसके बाद किसानों को डीएपी की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

समिति सदस्य बोले- डीएपी के अभाव में गेहूं की बिजाई नहीं हो रही
प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान के नेतृत्व में आए किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि फतेहाबाद, रतिया व गांव की अनाज मंडियों में अब परमल धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों को डीएपी खाद के लिए भी रात-रात भर लाइनों में लगना पड़ रहा है। गेहूं की बिजाई का 15 नवंबर तक का उचित समय होता है, लेकिन अभी तक 50 फीसदी किसानों ने भी गेहूं की बिजाई नहीं की है। डीएपी के अभाव में बिजाई नहीं हो रही है। ऐसे में गेहूं की पैदावार भी प्रभावित होगी। एडीसी ने संबधित अधिकारियों से बात करने के बाद समिति को आश्वस्त किया कि 20 नवंबर तक जिले में एक लाख बैग आएंगे, उसके बाद खाद की कमी नहीं रहेगी। वहीं, उन्होंने परमल धान की खरीद के लिए भी आदेश देने की बात कही।
विज्ञापन

रतिया में डीएपी लेने के लिए मची अफरा-तफरी
रतिया अनाज मंडी में डीएपी लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी में एक निजी खाद विक्रेता की दुकान पर डीएपी वितरित हुई। सुबह ही सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए। दोपहर बाद जब खाद वितरित की जाने लगी तो किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने ही किसानों को शांत किया। कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी राजपाल सिंह द्वारा सूचना दी गई थी कि रतिया अनाज मंडी व मंडी रोड स्थित निजी विक्रेताओं की दुकानों पर सात हजार बैग डीएपी वितरित की जानी है। जैसे ही दोपहर बाद खाद के ट्रक आने शुरू हुए और विक्रेता द्वारा किसानों को खाद वितरित की जाने लगी तो किसानों में डीएपी पहले लेने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर खड़े रहकर वितरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया क्षेत्र में डीएपी की कोई कमी नहीं
रतिया क्षेत्र में डीएपी की कोई कमी नहीं है। सोमवार को भी सप्लाई आई है। डीएपी निरंतर आती रहेगी, इसलिए किसान जल्दबाजी की बजाय अपनी आवश्यकतानुसार डीएपी लेने ही आएं।
- राजपाल सिंह, खंड कृषि अधिकारी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed