{"_id":"687a884ad3cb192fef0ba6ca","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-bring-medicines-from-the-back-door-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137129-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पिछले दरवाजे से दवाई लेकर आने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पिछले दरवाजे से दवाई लेकर आने पर होगी कार्रवाई
Fri, 18 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में अब दवाई लेने के लिए कर्मचारियों को भी लाइन में लगना होगा। खुद या फिर रिश्तेदारों की दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी के पिछले गेट से अंदर नहीं जा पाएंंगे। अस्पताल प्रशासन ने इसको लेकर सख्ती करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई पिछले दरवाजे से दवाई लेकर आता मिलेगा तो कार्रवाई होगी।
नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी के कक्ष नंबर 5 का दरवाजा खुलवाकर कर्मचारी व चहेते मरीज सीधा अंदर से दवाई ले रहे थे। इसके चलते लाइन में लगे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। मामले को लेकर एसएमओ डॉ.बुधराम के संज्ञान में मामला आने के बाद नोटिस जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी डिस्पेंसरी का गेट नहीं खुलवाएगा और ओपीडी स्लिप लेकर लाइन में लगकर दवाई लेनी होगी।
-
अस्पताल में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज ले रहे दवाई
नागरिक अस्पताल में रोजाना 850 से 900 नए मरीजों की ओपीडी होती है, इसके अलावा 250 से 300 मरीज ऐसे होते है जिनका पहले उपचार चल रहा होता है। ऐसे में करीब 1100 से 1200 मरीज दवाई लेने के लिए आते है जबकि डिस्पेंसरी में एक ही फार्मेसी ऑफिसर है और प्रशिक्षु के सहारे व्यवस्था चल रही है।