फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action taken against two petrol pumps for making illegal cuts on the National Highway

Fatehabad News: हाईवे पर अवैध कट बनाने पर दो पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Action taken against two petrol pumps for making illegal cuts on the National Highway
फतेहाबाद। जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व एस
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से कट लगाकर रास्ता बनाने के आरोप में हिसार रोड स्थित धांगड़ क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से इन पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो दोनों पेट्रोल पंपों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने यह निर्देश जारी किए। नेशनल हाइवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि स्वास्तिक और प्रयाग नामक पेट्रोल पंप द्वारा हाईवे पर अवैध कट बनाकर रास्ता तैयार किया गया है। इस संबंध में एनएचएआई पहले ही नोटिस जारी कर चुकी है, परंतु पेट्रोल पंप संचालकों ने सुधार नहीं किया। जिसके बाद उपायुक्त ने दोनों पंपों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी स्कूल बसों की नियमित जांच की जाए। सभी वाहनों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और रिफ्लेक्टर जैसी अनिवार्य सुरक्षा सामग्री मौजूद हो। उन्होंने कहा कि सर्दियों में धुंध के दौरान इन उपकरणों की विशेष आवश्यकता रहती है, इसलिए किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों को मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनामुक्त जिला बनाने का आह्वान किया। बैठक में एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, आरटीए संजय बिश्नोई, डीएसपी कुलवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

--------

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तुरंत करवाएं मरम्मत

उपायुक्त ने एचएसवीपी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों के पास सड़क सुरक्षा से संबंधित सूचनात्मक बोर्ड और संकेतक लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही, नेशनल हाईवे-9 पर जहां भी अवैध कट बनाए गए हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि टूटी हुई ग्रिलों की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तुरंत करवाई जाए। साथ ही डिवाइडर और सड़क संकेतकों की स्थिति में सुधार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर नजदीकी नंदीशालाओं और गोशालाओं में छोड़ा जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed