फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action of Chief Minister's Flying Squad: Samples of milk, desi ghee, cheese and curd filled from two dairies

नकमुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई : दो डेयरियों से दूध, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई : दो डेयरियों से दूध, देसी घी, पनीर व दही के सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Action of Chief Minister's Flying Squad: Samples of milk, desi ghee, cheese and curd filled from two dairies
फतेहाबाद। शहर में मिलावटी देसी घी और पनीर तैयार कर बेचने सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को दो डेयरियों पर कार्रवाई की। उड़नदस्ते को एक डेयरी से 600 लीटर देसी घी और दूसरी डेयरी से 35 किलो पनीर मिला। उड़नदस्ते ने खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग के एफएसओ सुरेंद्र पूनिया को बुलाकर दोनों डेयरियों से दूध, देसी घी, पनीर व दही के चार सैंपल भरवाए हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि लाजपत नगर में गली समाधा वाली में एक दुकान में मिलावटी देसी घी तैयार किया जा रहा है और इसे बाजार में बेचा जाता है। सूचना पर टीम ने दुकान पर कार्रवाई की तो दुकान के बाहर कोई बोर्ड नहीं लगा था। दुकान संचालक मुकेश कुमार मौके पर मिला। कार्रवाई के दौरान टीम को डेयरी में ड्रमों से 600 लीटर देसी घी मिला। इस पर एफएसओ सुरेंद्र पूनिया ने घी के सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने रतिया चुंगी पर ममता डेयरी पर कार्रवाई की। यहां पर टीम को मौके से 170 लीटर देसी घी, 50 लीटर दही और 35 किलो पनीर मिला। टीम को सूचना मिली थी कि यहां पर पनीर तैयार करने में मिलावट की जा रही है। एफएसओ ने मौके से देसी घी, पनीर और दही का सैंपल लिया। टीम में सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, झंडाराम, एएसआई रवि पूनिया और एचसी दिनेश मौजूद थे।
विज्ञापन

देसी घी में मिलावट करने की आशंका
सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों की माने तो लाजपत नगर में गली समाधा वाली में जहां कार्रवाई की गई, वहां पर सूचना थी कि अन्य तेल मिलाकर देसी घी तैयार किया जाता है। ये तेल रिफाइंड से भी सस्ता होता है। ये ही नहीं मौके पर कोई मार्का भी नहीं मिला है। दुकान संचालक का कहना है कि उसकी डीएसपी रोड पर गांधी डेयरी नाम से दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 रुपये किलो पनीर बेचने पर हुई आशंका :
सीएम फ्लाइंग ने दोपहर को रतिया चुंगी पर स्थित डेयरी पर कार्रवाई की। टीम अधिकारियों का कहना है यहां पर 200 रुपये किलो पनीर बेचने की सूचना थी, जबकि बाजार में पनीर 280 से 300 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसी आशंका के चलते कार्रवाई की गई।
शादी सीजन खत्म हुआ तो जागे अधिकारी
शादी का सीजन होने पर दूध, पनीर, घी और दही की डिमांड बढ़ जाती है, ऐसे समय में मिलावट की आशंका रहती है। शादी का सीजन एक दिन पहले खत्म हो चुका है और अधिकारी अब जागे है। डेयरी संचालकों की माने शादी के सीजन में पनीर, दूध, दही की डिमांड दोगुना से ज्यादा रहती है।

शहर में दो डेयरियों पर कार्रवाई करके देसी घी और पनीर आदि के सैंपल लिए गए है। संबंधित विभाग इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजेगा। रिपोर्ट आने पर अगर सैंपल फेल आते हैं तो उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी
- इंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed