{"_id":"69307b987e80a66c7d061492","slug":"act-should-be-implemented-on-the-ground-for-the-rights-of-the-disabled-surendra-kumar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-144673-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के अधिकार के लिए धरातल पर लागू हो अधिनियम : सुरेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के अधिकार के लिए धरातल पर लागू हो अधिनियम : सुरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ब्
रतिया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की जिला कमेटी द्वारा पंजाबामल सती मंदिर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंच की ओर से सरकार से मांग की गई कि विकलांग अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद बंसल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों और समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संघर्षपूर्ण अनुभव साझा किए, जबकि 100 प्रतिशत विकलांग मनदीप बालू और रांझा राम की प्रस्तुति ने उपस्थितजनों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रमोद बंसल ने 100 प्रतिशत ब्लाइंड छात्र सावन कुमार की संपूर्ण पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की।
विकलांग अधिकार मंच की ओर से सरकार से मांग की गई कि विकलांग अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए, विभागों में रिक्त पद भरे जाएं, फ्री बस पास जारी किए जाएं, पेंशन 10,000 रुपये की जाए और दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व बिना ब्याज ऋण समय पर उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले दिव्यांग साथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास डिब्बी, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार, सहसचिव कर्मजीत सिंह पदम, भूना ब्लाॅक अध्यक्ष ईश्वर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद, उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, अनिल बिश्नोई, पप्पल कुमार, छिद्रपाल आदि मौजूद रहे।