फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of supplying heroin to smuggler included in investigation

Fatehabad News: तस्कर को हेरोइन सप्लाई करने का आरोपी जांच में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying heroin to smuggler included in investigation
फतेहाबाद। शहर में हेरोइन सहित पकड़े गए एक युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे हेरोइन सप्लाई करने के आरोपी गुरचरण सिंह निवासी रानियां जिला सिरसा को उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने तफ्तीश में शामिल किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि 11 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एवीटी स्टाफ फतेहाबाद पुलिस की टीम ने एएसआई भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान रतिया चुंगी के पास मोटरसाइकिल सवार सुनील सिंह निवासी चक्क साहिबा जिला सिरसा को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के बाद जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र सिंह ने उसे हेरोइन सप्लाई करने वाले युवक गुरचरण सिंह को भी मामले की तफ्तीश में शामिल करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed