फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of snatching money from transgenders by beating them

Fatehabad News: किन्नराें से मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

Tue, 14 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching money from transgenders by beating them
टोहाना। किन्नर समाज के लोगों ने 8-9 लोगों पर बधाई मांगते समय पिस्तौल कान पर लगाकर मारपीट करने व रुपये छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर शहर के नया बाजार में प्रदर्शन भी किया गया। जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आश्वासन के बाद जाम खुलवा दिया। करीब 15 मिनट तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा़। पुलिस को दी शिकायत में दीपिका, काजल, सैफी, खुशी, रितु, आशु, मुस्कान ने बताया कि वह सुबह लगभग 11 बजे बराड चौक से नया बाजार वाली गली में दीवाली की बधाई मांगने के लिए गए थे। तभी 8-9 अनजान व्यक्ति आये और दीपिका को एक व्यक्ति ने पिस्टल लगा लिया और बोले जितने पैसे ले रहे हो हमें दे दो। जब उन्हाेंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और हमारे कपड़े फाड़ दिये। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे लगभग 10-12 हजार रुपये भी छीन कर फरार हो गए और जाते-जाते धमकी दी कि यदि थाने में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed