फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of raping girl arrested, sent to jail

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping girl arrested, sent to jail
बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर की एक कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी अशोक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शुक्रवार को ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के दादा ने बताया था कि उसका बेटा किसी मामले में जेल में है तथा उसकी पुत्रवधू की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बच्चे मेरे पास रहते हैं। रात के समय आठ वर्षीय पोती उसके पास झोपड़ी में सोई हुई थी। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे एक पड़ोसी उसके पास आया। उसने कहा कि उसकी पोती खाली प्लाट में खून से लथपथ पड़ी है। उसने बताया कि उक्त आरोपी उसकी पोती को घर से उठाकर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अशोक को शनिवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी महिला थाना प्रभारी शिक्षा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed