फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of giving poison in video

वीडियो में लगाया जहर देने का आरोप

Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving poison in video
गांव भिरड़ाना में पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद युवक को जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक ने मरने से वीडियो में पत्नी सति अन्य लोगों पर जहर देने के आरोप लगाए। मामले में सदर पुलिस ने गांव भिरड़ाना निवासी मृतक पवन कुमार के पिता ताराचंद्र की शिकायत पर आरोपी पत्नी सोनू, ससुर गुरमेश, गांव धांगड़ निवासी विनोद, भिरड़ाना निवासी अमन, प्रेम व एक अज्ञात के खिलाफ जहर देकर हत्या और चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में ताराचंद्र ने आरोप लगाए कि उसके बेटा पवन की शादी आठ साल पहले गुरमेश की बेटी सोनू से हुई थी। पिछले करीब तीन साल से दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। सोनू रोजाना किसी बात को लेकर झगड़ा करती थी। मंगलवार शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी सोनू ने मायके में फोन किया इसके बाद बुधवार सुबह आरोपी विनोद, अमन आ गए। तीनों ने मिलकर पवन को पीटा। इसको लेकर उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी विनोद का भाई प्रेम, सोनू का पिता गुरमेश व अज्ञात लोग मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर पवन को पीटा और फिर स्प्रे पिला दी। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसी आ गए और गंभीर हालत में पवन को फतेहाबाद के निजी अस्पताल लाया गया जहां से हिसार के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान बुधवार देर रात को मौत हो गई। आरोप है कि आरोपी भागते समय घर से सोने के जेवरात भी ले गए। इसके अलावा एक आरोपी का मोबाइल भी मौके पर गिर गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मरने से पहले वीडियो में दिया बयान लगाए आरोप : मृतक के पिता ने बताया कि मरने से पहले पवन ने वीडियो में बयान दिया है। जिसमें उसने आरोपियों पर जहर देने के आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता ने बताया कि हिसार के निजी अस्पताल पहुंचने के बाद बड़े भाई ने मोबाइल से वीडियो बनाया जिसमें वह बयान दे रहा है। फिलहाल पुलिस को ये वीडियो क्लिप भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मरने से पहले मृतक का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने आरोप लगाए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - सुखदेव सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed