फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cheating youth of lakhs in the name of job arrested

Fatehabad News: नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating youth of lakhs in the name of job arrested
फतेहाबाद। युवाओं को नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सुशील कुमार निवासी एमपी रोही के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि 27 जून को एमपी रोही निवासी सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी सुशील के पिता गांव के सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद कार्यरत थे, जिनका अब देहांत हो चुका है। इससे पूर्व सुशील के माता-पिता ने उससे कहा कि उसका बेटा सुशील बच्चों को नौकरी लगवाता है। एक युवक को नौकरी के बदले 60 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार इस पर उसने 15 लोगों से संपर्क किया जो कि नौकरी लगने के लिए 60 हजार रुपये देने के लिए राजी हो गए। इसके बाद उन्होंने सुशील को 9 लाख रुपये अदा कर दिए। जिस पर आरोपी सुशील ने 10-15 दिनों में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और सुशील उन्हें लगातार आश्वासन देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसके कुछ लोगों के पैसे वापस भी कर दिए लेकिन काफी युवाओं के पैसे लौटाने से उसने इन्कार कर दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed