{"_id":"675896049f6a67a76304738b","slug":"accused-of-cheating-rs-2178-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-126213-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 21.78 लाख की ठगी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 21.78 लाख की ठगी करने का आरोपी काबू
Wed, 11 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान टोहाना के आनंद नगर निवासी मंकुश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे में पुलिस ने 20 अप्रैल को गांव डांगरा निवासी विशाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी मुलाकात जींद जिले के गांव धनौरी निवासी बलविंद्र सिंह से हुई तो उसने कहा कि उसका जानकार पटियाला में विदेश भेजने का काम करता है। उसके कहने पर उसने मनीषा नामक युवती से बात की। मनीषा ने बताया कि उनकी फर्म का नाम एलटीस सर्विस है, जिसका मालिक मंकुश है।
उसे बताया कि कनाडा का स्टडी वीजा लगाने के लिए 22 लाख रुपये का खर्च होगा। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों को कुल 21 लाख 78 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। पैसे देने के बावजूद न तो उसका वीजा लगा और न ही आरोपियों ने उसके पैसे वापस लौटाए। इस मामले में टोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मंकुश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।