फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cheating of Rs 5 lakh arrested

Fatehabad News: 5 लाख रुपये की ठगी का आरोपी काबू

Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 5 lakh arrested
टोहाना। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने नरवाना के पिपलथा निवासी राजेश कुमार को काबू किया है। राजेश पर आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी की थी। थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गांव डांगरा निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी राजेश कुमार ने उनके बेटों को सरकारी नौकरी में लगवाने के नाम पर कुल 5 लाख रुपये की राशि अलग-अलग तिथियों में नकद व गूगल-पे के माध्यम से प्राप्त की। राशि लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाने बंद कर दिए। जब पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकियां भी दीं। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने 19 अगस्त 2024 को धारा 420, 406 भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी राजेश कुमार को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed