फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cheating by making fake online payment arrested

Fatehabad News: फर्जी ऑनलाइन भुगतान कर ठगी करने का आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by making fake online payment arrested
फतेहाबाद। फर्जी ऑनलाइन भुगतान कर दुकानदार से ठगी करने करने के मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान अजय कुमार निवासी आलूपुर जिला मानसा, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 900 रुपये की नकदी व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 29 मार्च को जवाहर चौक, फतेहाबाद निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। अशोक ने कहा था कि उसकी जवाहर चौक में पानीपत हैंडलूम के नाम से दुकान है। दो युवक उसकी दुकान पर आकर बेडशीट ली और उसे 7500 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर चले गए, लेकिन बाद में उसने अकाउंट चेक किया तो खाते में यह राशि नहीं आई थी। युवकों ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई गोविंद राम ने सुराग जुटाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed