फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused entered the house at gun point, assaulted the elderly, case registered

Fatehabad News: गन प्वाइंट पर घर में घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग से की मारपीट, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accused entered the house at gun point, assaulted the elderly, case registered
टोहाना। शहर की भाटिया नगर कॉलोनी में गन प्वाइंट पर घर में घुसे दो बदमाशों ने बुजुर्ग से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भाटिया नगर निवासी 71 साल ठाठ सिंह ने बताया कि वह बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और 8 जुलाई को रात्रि 8 बजे घर के चौबारे में बैठा था, तभी घर में लगी घंटी बजी जिसके बाद उसके पोते पारस ने गेट खोल दिया। उसने बताया कि दो लड़के आए, जिनमें एक के हाथ में गन थी तो आरोपी ने पूछा क्या तुम दिनेश के बेटे हो, जिसके बाद उसने शोर मचाया। उसके बताया कि जब उसने नीचे देखा तो आरोपी ऊपर छत पर आए गए। उन्होंने उसे गले से पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। जब उसने कारण पूछा तो कुछ नहीं बताया। उसने कहा कि आरोपी उसे पीटते हुए नीचे ले आए उसका शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंची पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed