फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused convicted in rape case

Fatehabad News: दुष्कर्म प्रकरण में अभियुक्त दोषी करार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused convicted in rape case
फतेहाबाद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार दिया है। उसे सजा 24 मई को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में महिला थाना पुलिस ने 31 दिसंबर 2021 को फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर उसी के गांव के एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह फतेहाबाद में सात दिसंबर 2021 को भैंस का लोन लेने के लिए फतेहाबाद आई थी। फतेहाबाद के बस स्टैंड पर उसके गांव का एक व्यक्ति उसे मिला और वह उसे बाइक पर दरियापुर ले आया। आरोप है कि वह उसे एक होटल में ले गया और रजिस्टर पर उसके साइन करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वह उसके पति को बता देगा कि वह होटल में आई थी। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद भी वह जबरन उसके घर में घुस आया और उससे जबरदस्ती की। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए महिला के गांव के व्यक्ति को दोषी करार दिया है। उसे 24 मई को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed