फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for taking a loan of Rs 34 lakh from the bank by tampering with documents

Fatehabad News: दस्तावेज में छेड़छाड़ कर बैंक से 34 लाख रुपये का लोन लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for taking a loan of Rs 34 lakh from the bank by tampering with documents
फतेहाबाद। रतिया में एक युवक द्वारा अन्य युवक के आधार कार्ड व पैन कार्ड की फोटो एडिट करके बैंक से 34 लाख रुपये का लोन लेने के मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 28 अगस्त को टिब्बा कॉलोनी रतिया निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है। उसके खाते से 3,588 रुपये कट गए। जब उसने बैंक में जाकर पता किया तो बैंक वालों ने बताया कि उसके खाते पर 15 लाख का लोन चल रहा है। प्रवीन ने कहा कि उसने कोई लोन नहीं लिया। जांच में उसे पता चला कि उसी के नाम से मिलते प्रवीन कुमार पुत्र सुरजन कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी रतिया ने उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो एडिट करके अपनी सैलरी स्लिप देकर एसबीआई बैंक से 15 लाख का लोन करवाया हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने 27 अगस्त को अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड व मोबाइल नंबर बारे सिबिल चेक किया तो वह डाउन मिला। उसमें आईसीआईसीआई बैंक में क्रेडिट कार्ड से भी लोन लिया हुआ मिला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रवीन कुमार ने एचडीएफसी बैंक कर्मचारियों के साथ मिलकर मेरे व अन्य लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड को एडिट करके 34 लाख के तीन लोन लिए हुए हैं। इस पर साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र सुरजन सिंह निवासी रामनगर कालोनी रतिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed