फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for raping girl student

छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping girl student
भूना। खंड के एक गांव की रहने वाली छात्रा के नहर में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव ढाणी गोपाल निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवीन उर्फ नोनी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरामद किया है। मगर उसमें छात्रा की कोई भी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो नहीं मिली। वहीं छात्रा का फोन भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि मृतका का शव बुधवार को गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर से बरामद कर लिया गया था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग करने से परेशान होकर छात्रा 27 अगस्त की अलसुबह नहर में कूद गई थी। 30 अगस्त की सुबह छात्रा का शव गांव गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर में मिला था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अरुणा ने आरोपी युवक को काबू करने के लिए प्रयास शुरू किए। उसी के चलते आरोपी को बुधवार देर शाम ढाणी गोपाल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed