फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for murder of youth

Fatehabad News: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murder of youth
भट्टू कलां। भट्टू कलां में राजकीय महाविद्यालय के पास दो पक्षों के झगड़े में एक युवक की हत्या के आरोपी पूर्व पार्षद राजकुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में राजकुमार भी तेज हथियार लगने से घायल हो गया था। उसका हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भट्टू कलां में राजकीय महाविद्यालय के पास 12 अगस्त को दो पक्षों में हुए झगड़े में भट्टू कलां निवासी अमित पर तेज हथियार से हमला हुआ था। इस कारण उसकी मौत हो गई जबकि भट्टू कलां निवासी पूर्व पार्षद राजकुमार घायल हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में राजकुमार, उसके भाई विशाल और महिपाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक अमित के चाचा के बेटे वीरेंद्र के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि दो साल पहले भट्टू निवासी महिपाल ने उसके भाई अमित से एक लाख रुपये दोस्ती के नाते उधार लिए थे।
विज्ञापन

अब वह रुपये मांग रहा था तो महिपाल कहता था कि वह राजकुमार के कहने तक रुपये नहीं देगा। इस बात को लेकर उसके भाई की महिपाल, राजकुमार व विशाल के साथ कई बार कहासुनी हुई थी। उसका भाई डबवाली से 12 अगस्त की शाम को वापस आया और घर आते ही यह कहकर चला गया कि उसे उक्त तीनों ने रुपये देने के लिए मैदान में बुलाया है। वीरेंद्र को संदेह हुआ तो वह भी अमित के पीछे चल पड़ा। जब वह रेलवे लाइन के पास पहुंचा तो उसने देखा कि उसके भाई को महिपाल और विशाल ने पकड़ रखा था और राजकुमार चाकू से उसके भाई पर वार कर रहा था। वहां चार-पांच अन्य लोग भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले और फिर एंबुलेंस की सहायता से उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष में राजकुमार के घायल होने पर उसकी पत्नी सरोज के बयान पर अमित, सुमेर, वीरेंद्र व चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि हत्या आरोपी राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed