{"_id":"68cee67fee49c7d398017c98","slug":"accused-arrested-for-duping-rs-110-lakh-on-the-pretext-of-job-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140679-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सह आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरोपी रतनलाल उर्फ मोनू निवासी रावलवास खुर्द, जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
ये था मामला
थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक राहुल ने बताया कि कमल निवासी खाबड़ा कलां, जिला फतेहाबाद की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया कि दिसंबर 2024 में उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया था। इस झांसे में आकर शिकायतकर्ता से 1,10,000 की राशि विभिन्न लेन-देन के माध्यम से ऐंठ ली गई। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और संपर्क से बाहर हो गया था। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में 5 मई 2025 मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, और अब दूसरे आरोपी रतनलाल को भी काबू कर लिया गया है।