फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested for cheating of Rs 1.8 crore

Fatehabad News: एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of Rs 1.8 crore
टोहाना। इकोनॉमिक सेल टीम ने एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी मामले में कैथल के गांव हरसौल निवासी सुनील कुमार उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इकोनॉमिक सेल प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार और उसके सहयोगी राधा कृष्ण ने कन्हड़ी के रहने वाले नरेश कुमार के साथ मिलकर ट्राइडेंट हिल्स, पंचकूला में प्लॉट दिलाने के नाम पर 1.80 करोड़ की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने पहले पीड़ित को फर्जी दस्तावेज और झूठे एग्रीमेंट दिखाकर विश्वास में लिया और बाद में अलग-अलग तारीखों में बड़ी राशि हड़प ली।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने ठगी से संबंधित फर्जी दस्तावेज, हस्तलिखित बयान, ऑडियो और वीडियो साक्ष्य बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में पहले से 6 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। ये केस कैथल, थाना शहर टोहाना, सिविल लाइन कैथल, थाना तितरम, थाना पिंजौर, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed