फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accusations of threatening to kill Sarpanch and his family members

Fatehabad News: सरपंच व उसके परिजनों पर लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accusations of threatening to kill Sarpanch and his family members
टोहाना। गांव कन्हड़ी के एक ग्रामीण ने गांव के सरपंच सहित उसके परिवार पर फोन पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीन नामजद सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसने गांव कन्हड़ी की पंचायत से आरटीआई के जरिये जानकारी मांगी है। यह आरटीआई उसने 14 जून को लगाई थी। इसी रंजिश के चलते सरपंच कविता के परिवार के लोग उसे तंग कर रहे हैं। उसने बताया कि 22 जून को सरपंच के परिवार के लोगों ने उसके फोन पर कॉल करके गाली-गलौज की और आरटीआई वापस लेने के लिए बात कही। ऐसा न करने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शहर थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि ग्रामीण मनप्रीत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव कन्हड़ी की सरपंच कविता, उसके पति, ससुर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed