{"_id":"67293c2c4a560c875903ff64","slug":"accusation-of-posting-substandard-material-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-124520-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 20 साल बाद बन रहा मार्ग, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 20 साल बाद बन रहा मार्ग, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री लगाने का आरोप
Tue, 05 Nov 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित उखड़ी सड़क दिखाते ग्रामीण।
रतिया। गांव अलीका से पिलछियां तक बन रहे चार किलोमीटर रोड में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना था कि इसके निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
बता दें कि गांव पिलछिया से अलीका तक करीब 4 किलोमीटर की दूरी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अंतिम बार यह सड़क करीब 20 साल पहले 2004 में बनी थी। सोमवार को गांव पिलछिया के ग्रामीण सड़क पर पहुंचे तो उन्होंने कुछ दूरी पर यह उखड़ती हुई पाई। जिस पर उन्होंने अलीका के ग्रामीणों को भी सूचित किया।
सरपंच सुरेश के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों गांवों के ग्रामीण महेंद्र संधा, गोविंद कृष्ण अरोड़ा, केवल कृष्ण, विशन, प्यारा सिंह, राजकुमार व अन्य ने कहा कि एक तो यह रोड 20 साल बनी है, ऊपर से ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगा दी है। जिस कारण यह कई जगह से उखड़ गई है। सड़क में तारकोल का उपयोग भी नाममात्र किया गया है। रात को जो सड़क बनाई, वह सुबह उखड़ रही थी। ठेकेदार को कहा गया तो इस पर लीपापोती करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब तो विभाग व ठेकेदार सड़क बनाकर चले जाएंगे, लेकिन जिस तरह की सामग्री इस सड़क में लगाई गई है वह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी। ऐसे में उन्हें फिर से 15-20 साल तक इसके निर्माण का इंतजार करना पड़ेगा और मजबूरन इस खस्ताहाल रोड से आवागमन करना पड़ेगा।
वहीं हंगामे की सूचना पाकर ठेकेदार राजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। ठेकेदार ने बताया कि पूरी सड़क ठीक बन रही है और एस्टीमेट अनुसार 50 एमएम की मोटाई की सामग्री डाली जा रही है। 100 मीटर के टुकड़े में कारिंदों ने ज्यादा टेंपरेचर वाला माल डाल दिया था। जब ग्रामीणों ने यह मामला संज्ञान में लाया तो उन्हें बता दिया गया है कि जितनी सड़क का माल खराब है, वहां दोबारा माल डाला जाएगा।हालांकि ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए।
वहीं, विभाग के जेई रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और माना कि ठेकेदार ने जला हुआ माल कुछ दूरी पर डाला था, जिसको ठीक करवाने को कह दिया गया है और बाकी सड़क पूरी तरह ठीक बनाई जा रही है। समय-समय पर सड़क निर्माण कार्य की जांच कर उचित सामग्री का प्रयोग करवाएंगे।