{"_id":"68f12e323bda49655c05e2cf","slug":"accurate-data-is-essential-for-any-nations-progress-paramjeet-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-142227-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए सटीक आंकड़े जरूरी : परमजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए सटीक आंकड़े जरूरी : परमजीत
Thu, 16 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करतीं वक्ता। स्रोत : महाविद्यालय
रतिया। शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वीरवार को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एआईएसएचई कमेटी और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य परमजीत संधा ने की। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी आधुनिक युग में नीति-निर्माण, अनुसंधान, शिक्षा, व्यापार तथा प्रशासनिक निर्णयों का आधार बन चुकी है। सटीक आंकड़े किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. स्वाती ने बताया कि आंकड़ों के वैज्ञानिक विश्लेषण से समाज की वास्तविक स्थिति को समझा जा सकता है और विकास की दिशा तय की जा सकती है। व्याख्यान के दौरान उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से सांख्यिकी की उपयोगिता को सरल ढंग से समझाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन प्रो बिंदु ने किया।महाविद्यालय जन सम्पर्क अधिकार प्रो सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं ने प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लेकर अपने विचार प्रकट किए।