{"_id":"699b3ec36d522e037d048911","slug":"accidents-are-occurring-due-to-the-high-height-of-the-ramp-at-the-bus-stand-in-bhimwala-village-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149055-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव भीमेवाला में बस स्टैंड पर बने रैंप की ऊंचाई ज्यादा होने से हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव भीमेवाला में बस स्टैंड पर बने रैंप की ऊंचाई ज्यादा होने से हो रहे हादसे
Sun, 22 Feb 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गांव भीमेवाला में बस स्टैंड के पास बना रैंप।
समैन। गांव भीमेवाला में बस स्टैंड के पास लिंक रोड से हाईवे पर चढ़ने के लिए बनाए गए रैंप की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लिंक रोड से हाईवे पर चढ़ने के लिए बनाया गए रैंप की ऊंचाई ज्यादा है,जिसके कारण यहां से वाहन हाईवे पर नहीं चढ़ पाते हैं। कई बार जब वाहन को ज्यादा रफ्तार से हाईवे पर चढ़ाने की कोशिश की जाती है तो वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। शनिवार सुबह भी एक बड़ा ट्राला फिसलकर खेतों में जा गिरा।
ग्रामीण अमित नैन, रामफल सिंह, प्रदीप सिंह, संदीप कुमार, ओम प्रकाश, रमेंद्र ने बताया कि गांव भीमेवाला की तरफ से नेशनल हाईवे की तरफ आने वाली सड़क पर बस स्टैंड के पास रैंप बना हुआ है। रैंप की ऊंचाई बहुत ज्यादा है, इस कारण यहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि लिंक रोड से हाईवे पर चढ़ने वाले इस रैंप को सही तरीके से नहीं बनाया गया है। इस कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कम रफ़्तार से वाहन हाईवे पर नहीं चढ़ पाते, जैसे ही तेज रफ्तार से वाहन ऊपर चढ़ता है,उसके पलटने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक रैंप को ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग है कि इस रैंप को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।