फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident, Road Accident

Fatehabad News: पिकअप की टक्कर से कार सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, चालक फरार

Sat, 14 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accident, Road Accident
बंटी। फाइल फोटो
जाखल। कुलां रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज से उतरते समय शुक्रवार देर रात पिकअप चालक ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई पूरी की। जाखल थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव म्योंद कलां निवासी सुरजीत ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसका भाई कुलदीप कुमार बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए जाखल में अपनी रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात्रि को करीब साढ़े 10 बजे उसका भाई कुलदीप कुमार व उसके ताऊ का बेटा बंटी उसके जीजा सुनील की ऑल्टो कार में सवार होकर अपने गांव म्योद कलां की तरफ आ रहे थे। वह भी अपनी बाइक पर उनकी कार के पीछे-पीछे चल रहा था। कार उसका भाई कुलदीप कुमार चला रहा था। जब उनकी कार जाखल में रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरने लगी तो उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो पिकअप की टक्कर इतनी भीषण थी कि इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने के बाद कार में सवार उसका 30 वर्षीय भाई कुलदीप कुमार व 20 वर्षीय ताऊ का बेटा बंटी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक मौके पर पिकअप छोड़कर वहां से भाग निकला। इसके बाद उसने आनन फानन में वाहन की व्यवस्था कर राहगीरों की मदद से अपने भाई कुलदीप कुमार व बंटी को घायल अवस्था में जाखल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जाखल थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पिकअप गाड़ी की टक्कर से कार सवार दो चचेरे भाईयों की मौत के बाद आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जाखल थाने में लाया गया है। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

मनरेगा में पंजीकृत मजदूर था कुलदीप, तीन साल का है बच्चा

दो चचेरे भाइयों की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार कुलदीप कुमार के पिता के चार बेटे हैं। इनमें कुलदीप कुमार तीसरे नंबर का बेटा था। वह मनरेगा में मजदूरी व मेट का काम करता था। कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके तीन वर्षीय बेटा भी है। वहीं, बंटी अविवाहित था और मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। बंटी का बड़ा भाई भारतीय सेना में कार्यरत है।

बंटी। फाइल फोटो

बंटी। फाइल फोटो

बंटी। फाइल फोटो

बंटी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed