फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ACCIDENT NEWS

तीन हादसों में 1 की मौत, 5 घायल, 3 गंभीर

Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
ACCIDENT NEWS
मंगलवार का दिन हादसों से भरा दिन रहा। इस दिन हुए तीन सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। मृतक का शव शहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसा 1
गांव बरसीन के पास मोटरसाइकिल के आगे गाय आ जाने से फतेहाबाद के सुभाषनगर निवासी गुरतेज हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गुरतेज ने दम तोड़ दिया। हुडा चौकी पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसा 2
गांव खानमोहम्मद के पास मंगलवार सुबह फतेहाबाद की ओर आ रहे मोटरसाइकिल को इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के रतिया चुंगी निवासी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश, सुरेन्द्र निवासी श्यामलाल, मुखी पुत्र वीरूराम एलूमीनियम की दुकान पर काम करते हैं। तीनों मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। गांव खानमोहम्मद के पास नागपुर की तरफ से आ रही इनोवा गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से मुखी की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा 3
गांव अहरवां के पास मंगलवार दोपहर को मोटरसाइकिल में तेल डलवाने जा रहे युवकों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाने के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक अहरवां निवासी कालू व सोनू मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इस दौरान रतिया की ओर जा रही गाड़ी ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राहगीर गंभीर रूप से घायल युवकों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed