फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Spirit soared, strides quickened, and Pooja won the gold

Fatehabad News: हौसलों ने उड़ान भरी, कदमों ने रफ्तार पकड़ी और पूजा ने जीत लिया स्वर्ण

Sun, 23 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Spirit soared, strides quickened, and Pooja won the gold
फतेहाबाद। गांव बैजलपुर की पूजा वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटीनेंटल टूर ओडिशा में 1500 मीटर दौड़ में जीत
फतेहाबाद। भुवनेश्वर में 22 अगस्त को आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर में पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पूजा ने 4:17.24 मिनट का समय दर्ज करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड की लिली दास 4:18.32 मिनट के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हरियाणा के पांच एथलीटों ने अलग-अलग स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते, जबकि दो महिला एथलीट चौथे स्थान पर रहीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इराक, श्रीलंका और मलेशिया सहित कई देशों के एथलीटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में भिवानी के कृष्ण कुमार ने 1:47.69 मिनट का समय निकालकर रजत पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के मोलिफी मोहलोमी 1:47.45 मिनट के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। कृष्ण कुमार महज 0.24 सेकेंड के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में सोनीपत की भारती ने 15:46.45 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। केन्या की डायना वांजा 15:16.11 मिनट के समय के साथ पहले स्थान पर रहीं। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में जींद की तमन्ना 11.61 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
महिलाओं की 400 मीटर में सोनीपत की किरण पहल ने 52.81 सेकेंड का समय दर्ज करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि भुवनेश्वर में हरियाणा के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू सहित अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों पूजा, भारती व अन्य को शुभकामनाएं दीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed