फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accident in Fatehabad, tractor trolley overturned out of control, two laborers from Sirsa died

फतेहाबाद में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, सिरसा के दो मजूदरों की हुई मौत

Sat, 06 Jan 2024 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jan 2024 02:53 PM IST
सार

सिरसा के बलबीर और राजू लकड़ी रात्रि के समय ट्राली में गुटके भर कर वापस नेशनल हाईवे से होकर सिरसा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर कोई पशु आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर गांव दरियापुर व गिल्लांखेड़ा के बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन
Accident in Fatehabad, tractor trolley overturned out of control, two laborers from Sirsa died
हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गिल्लांखेड़ा के पास लकड़ी के गुटकों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के कारण ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सिरसा शहर के थेहड़ मोहल्ला निवासी दो मजदूर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद तुरंत दरियापुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा शहर स्थित थेहड़ मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बलबीर और उसका साथी 50 वर्षीय राजू लकड़ी के आरे पर मजदूरी का काम करते थे। वे शुक्रवार को रतिया क्षेत्र में लकड़ी के गुटके भरने के लिए आए हुए थे। रात्रि के समय ट्राली में गुटके भर कर वापस नेशनल हाईवे से होकर सिरसा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक्टर बलबीर सिंह चला रहा था जबकि राजू उसके साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सड़क पर कोई पशु आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाने पर गांव दरियापुर व गिल्लांखेड़ा के बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक बलबीर सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां व एक बेटी है। वहीं, राजू के सिर्फ एक बेटी है। सदर थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed