फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accident

अनियंत्रित कार नहर की पुलिया से टकराई, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, एक होमगार्ड घायल

Mon, 06 Jul 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
accident
फतेहाबाद के भट्टू के गांव ढाबीकलां के पास पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार से मृतकों के शवों - फोटो : Fatehabad
गांव ढाबीकलां के पास सोमवार दोपहर एक कार नहर की पुलिया से टकरा गई । जिससे कार सवार तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड को नागरिक अस्पताल व फिर हिसार रेफर कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों पुलिसकर्मी हिसार के रहने वाले थे और सिरसा में तैनात थे ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरसा पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुभाष निवासी चुलीकलां हिसार नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह डयूटी के बाद अपनी कार से अपने घर आते थे। उनके साथ ही आदमपुर निवासी कांस्टेबल सुभाष व गांव डोबी निवासी कांस्टेबल नरेंद्र भी अपने-अपने गांव लौटते थे। सोमवार दोपहर को जब तीनों सिरसा से निकलने लगे तो हिसार के गांव बालसमंद निवासी होमगार्ड नरेश ने भी अपने गांव तक गाड़ी में लिफ्ट ले ली। नरेश की तैनाती भी सिरसा में है। चारों लोग कार से सिरसा से हिसार के लिए चले। कार सुभाष चला रहा था ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढाबी कलां के पास नहर की पुलिया के पास उनकी कार नहर की पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सुभाष, नरेंद्र और सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी। इस बीच वहां से गुजर रही एक जेसीबी की मदद से गाड़ी की खिड़कियों को खोला गया तब जाकर घायल नरेश व तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला जा सका। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल नरेश को पहले भट्टू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां से उसे पहले फतेहाबाद व बाद में हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना मिलते ही भट्टू थानाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उन्होंने फतेहाबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सिरसा अधिकारियों को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही भट्टू पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर मंगलवार सुबह तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

 भट्टू के गांव ढाबीकलां के पास पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार से मृतकों के शवों को निकालते ?

भट्टू के गांव ढाबीकलां के पास पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार से मृतकों के शवों को निकालते ?- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed