फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   accident, death, police, bus, fatehabad

बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Mon, 02 Sep 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident, death, police, bus, fatehabad
रतिया। नए बस स्टैंड पर सोमवार सुबह पीआरटीसी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रतिया सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति नए बस स्टैंड पर खड़ा था कि इतने में पीआरटीसी की बस वहां से निकलने लगी तो उक्त व्यक्ति बस की चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी दोनों टांगे बुरी तरह से कुचली गई। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को रतिया सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अगर हुआ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति की दुर्घटना वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं पाया गया, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया फिर भी पुलिस उक्त व्यक्ति की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed