Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Access to 6 villages will become easier; Rs 1.85 crore will be spent on development works.

Fatehabad News: 6 गांवों की राह होगी आसान, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1.85 करोड़ रुपये

Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Access to 6 villages will become easier; Rs 1.85 crore will be spent on development works.
फतेहाबाद। पंचायती राज विभाग का कार्यालय। संवाद
फतेहाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये की लागत से छह विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें चार गांवों में रास्तों का निर्माण और दो गांवों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। पंचायत राज विभाग ने सभी कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद निधि और हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत होने वाले इन कार्यों में सबसे ज्यादा चार कार्य रतिया खंड में करवाए जाएंगे। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नागपुर खंड के गांव मालवाला में श्मशान घाट में 4.15 लाख रुपये की लागत से लोहे का शेड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं टोहाना खंड के गांव अमानी में 4.20 लाख रुपये खर्च कर आंबेडकर भवन और उसकी चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। रतिया खंड के गांव अहरवां में संजीव के घर से प्राथमिक विद्यालय तक 21.62 लाख रुपये की लागत से रास्ता बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव महमड़ा में शिंदा पुत्र प्यारा राम के घर से श्मशान भूमि तक रास्ते को पक्का करने पर 27.72 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी खंड के गांव घासवा में लोक निर्माण विभाग की सड़क से इंद्रप्रीत सिंह के घर तक 54.14 लाख रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण होगा।
इसके अलावा गांव बबनपुर में घग्गर पुल से रघुवीर सिंह के खेत तक 73.88 लाख रुपये खर्च कर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) रास्ता बनाया जाएगा। छह विकास कार्यों में सबसे अधिक बजट इसी रास्ते के निर्माण पर खर्च होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कार्यों के शुरू होने की उम्मीद है।

----

बबनपुर में रास्ते पर खर्च होंगे 73.88 लाख रुपये
छह विकास कार्यों में सबसे अधिक राशि गांव बबनपुर के रास्ते पर खर्च की जाएगी। इसके बाद घासवा में रास्ता निर्माण पर 54.14 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। रतिया खंड के चारों कार्यों पर कुल 1 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये खर्च होंगे। इन रास्तों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और खेतों तथा सार्वजनिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

----

तीन से पांच महीने में पूरे होंगे निर्माण कार्य

पंचायत राज विभाग के अनुसार सभी छह कार्यों को तीन से पांच महीने की निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

-
ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इन कार्यों की योजना बनाई गई है। सांसद निधि और हरियाणा ग्रामीण विकास योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल रास्तों और सामुदायिक सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
- देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed