फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ACB sought bank account details from the accused officials

Fatehabad News: एसीबी ने आरोपी अधिकारियों से मांगी बैंक खातों की डिटेल

Sat, 10 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
ACB sought bank account details from the accused officials
फतेहाबाद। नगर परिषद में पिछले माह कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु को एसीबी ने 60 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। (एंटी करप्शन ब्यूरो) एसीबी ने जांच आगे बढ़ाते हुए नोटिस जारी कर चार अधिकारियों समेत 6 लोगों को सोमवार को एसीबी एसपी कार्यालय हिसार में तलब किया है।
विज्ञापन


यही नहीं संबंधित आरोपियों की बैंक डिटेल भी एसीबी ने मांगी है। एसीबी जांच करेगी कि बैंक खातों में किस तरह का लेनदेन हुआ है। वहीं माना जा रहा है कि एसीबी को मोबाइल फोन पर हुई बातचीत, व्हाट्सएप मैसेज से सबूत मिले हैं। इन्हीं को लेकर एसीबी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


एसीबी ने पूछताछ के लिए नगर परिषद के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता विजय गोयल, एमई नरेंद्र, जेई लोकेंद्र और तीन अन्य लोगों को तलब किया हुआ है। बीते वीरवार को भी रिकॉर्ड जांच के लिए एसीबी की टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची थी। उस दौरान टीम ने करीब तीन घंटे तक रिकॉर्ड जांचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पूछताछ में 6 लोगों के नाम आए थे सामने

नगर परिषद कार्यालय में एसीबी सिरसा टीम ने 11 दिसंबर को कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। ठेकेदार सत्यनारायण का आरोप था कि बिल पास करने की एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई है। ठेकेदार ने सेक्टर तीन में शौचालय का निर्माण किया था। इस पर एसीबी फतेहाबाद टीम ने रिमांड पर आरोपी हिमांशु से पूछताछ की थी। पूछताछ में हिमांशु ने 6 लोगों के नाम लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed