{"_id":"68723bd2ab514cece50937dd","slug":"acb-filed-a-case-against-the-reader-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: केस में फंसाने का डर दिखाकर एसीबी ने रीडर के खिलाफ दर्ज किया मामला, डीएसपी की भूमिका भी संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: केस में फंसाने का डर दिखाकर एसीबी ने रीडर के खिलाफ दर्ज किया मामला, डीएसपी की भूमिका भी संदिग्ध
Sat, 12 Jul 2025 04:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:11 PM IST
सार
ढाणी भोजराज गांव में युवक और युवती के अंतरजातीय विवाह के मामले के बाद हुए विवाद में नौ लोगों और 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढाणी भोजराज गांव में युवक और युवती के अंतरजातीय विवाह के मामले के बाद हुए विवाद में नौ लोगों और 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मामले में एससी-एसटी एक्ट लगा था। इस मामले में फंसाने का भय दिखाकर जांच अधिकारी डीएसपी संजय बिश्रोई और रीडर दर्शन सिंह पर 10 लाख रुपये वसूली के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
ऑडियो हुआ वायरल
इस मामले में आरोपी डीएसपी रीडर दर्शन सिंह की ऑडियो भी वायरल हुई। मामले में अब एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार ने डीएसपी के रीडर दर्शन सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा डीएसपी संजय बिश्रोई की भूमिका संदिग्ध मानी गई है।
विज्ञापन
मामले में भूना निवासी नरेश कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी। इस शिकायत के बाद एसीबी ने ये कार्रवाई की है। इसकी पुष्टि एसीबी फतेहाबाद के डीएसपी जुगल किशोर ने की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rohtak: सीसर खास में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने जा रहा था मृतक