{"_id":"6a075bf4db2bb1a3b80b9fa2","slug":"acb-caught-patwari-taking-a-bribe-of-rs-50000-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-153934-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसीबी ने पटवारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसीबी ने पटवारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा
Fri, 15 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पटवारी को ले जाती हुई टीम
टोहाना (फतेहाबाद)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में कार्यरत पटवारी उमेद बुरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने ये कार्रवाई डीएसपी अंबाला ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की।
एसीबी के पास एक ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी उमेद सिंह शामलात जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगी है। बताया जाता है कि रजिस्ट्री का समय निकल चुका था लेकिन पटवारी ने काम करवाने का आश्वासन दिया था। पटवारी टोहाना में करीब पांच साल से कार्यरत हैं जिसके पास जाखल का भी कार्यभार है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने शिकायतकर्ता को योजना के तहत पटवारी को दी जाने वाले नोटों के नंबर लिख लिए और उन पर रंग लगाकर दे दिया।
पटवारी उमेद बुरा निर्माणाधीन बीडीपीओ कार्यालय के पास एक पेड़ के नीचे उक्त रुपये लेने लगा तो टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथ पानी में डुबोने पर रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने पटवारी उमेद बुरा के कमरे और संबंधित रिकॉर्ड की भी गहन जांच की है। फिलहाल, टीम मामले में जांच कर रही है।